SGB Gold Bond Calculator

Note: SGB earns 2.5% annual interest, credited semi-annually.
Capital gains on maturity (after 8 years) are tax-free.
Early exit is allowed after 5 years, but tax rules may apply.

 

Apko calculator pasand aaya?
Share karein ya aur tools explore karein:

WhatsApp Facebook Explore More Tools

 

SGB Gold Bond Calculator क्या है?

SGB Gold Bond Calculator एक डिजिटल टूल है, जो निवेशकों को यह अनुमान लगाने में मदद करता है कि अगर उन्होंने Sovereign Gold Bond (SGB) योजना में निवेश किया होता, तो आज उनके निवेश की कुल वैल्यू कितनी होती। यह कैलकुलेटर न केवल आपके निवेश की वर्तमान वैल्यू दिखाता है, बल्कि अब तक प्राप्त हुए ब्याज और कुल प्रोफिट या लॉस की गणना भी करता है। इस टूल को बेहतर तरीके से समझने के लिए पहले यह जानना जरूरी है कि SGB (Sovereign Gold Bond) वास्तव में होता क्या है।

SGB (Sovereign Gold Bond) क्या है?

Sovereign Gold Bond (SGB) भारत सरकार द्वारा जारी एक वित्तीय साधन है, जिसमें निवेशक सोने में निवेश करते हैं, लेकिन उन्हें असल में फिजिकल गोल्ड खरीदने की जरूरत नहीं होती। इस योजना में निवेशकों को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का लाभ मिलता है, साथ ही 2.5% का सालाना ब्याज भी प्राप्त होता है। SGB की अवधि 8 वर्ष होती है, लेकिन 5वें वर्ष के बाद (हर ब्याज भुगतान तिथि पर) निवेशक इसे समयपूर्व रिडीम कर सकते हैं।

SGB Gold Bond Calculator कैसे काम करता है?

इस कैलकुलेटर में आमतौर पर आपको निम्नलिखित जानकारियाँ भरनी होती हैं:

1. निवेश की तिथि

2. निवेश की राशि या ग्राम में मात्रा

3. बॉन्ड का इश्यू प्राइस

4. वर्तमान सोने का मूल्य

5. ब्याज दर (स्थायी: 2.5% प्रति वर्ष)

जानकारी भरने के बाद, यह कैलकुलेटर आपको निम्नलिखित परिणाम देता है:

वर्तमान निवेश मूल्य

अब तक अर्जित ब्याज

कुल आय (मूलधन + ब्याज)

प्रतिशत मुनाफा या नुकसान

SGB Calculator के फायदे क्या हैं?

यह टूल कुछ ही सेकंड में निवेश का मूल्यांकन करने में सक्षम है। योजना के अंतर्गत लाभ या हानि का सही अनुमान लगाने में मदद करता है। यह निवेश निर्णय लेने (जैसे होल्ड करना या बेच देना) में सहायक होता है। ब्याज को शामिल करके वास्तविक मुनाफा दिखाता है। टैक्स प्लानिंग में भी उपयोगी हो सकता है

उदाहरण:

मान लीजिए आपने जुलाई 2018 में 1 ग्राम SGB खरीदा, जिसकी कीमत ₹3,100 थी। अब 2025 में सोने की कीमत ₹7,200 प्रति ग्राम है।

प्राइस अप्रिसिएशन लाभ:₹7,200 – ₹3,100 = ₹4,100 प्रति ग्राम

ब्याज लाभ (7 वर्षों में): ₹3,100 × 2.5% × 7 = ₹542.5

कुल लाभ: ₹4,100 + ₹542.5 = ₹4,642.5 प्रति ग्राम

कुल वर्तमान मूल्य: ₹3,100 (मूलधन) + ₹4,642.5 (लाभ) = ₹7,742.5 प्रति ग्राम। यह सारी गणना SGB Calculator खुद करता है।

संक्षेप में समझते हैं

SGB Gold Bond Calculator एक अत्यंत उपयोगी गणना उपकरण है, जो आपको Sovereign Gold Bond (SGB) में किए गए निवेश का मूल्य सही ढंग से आकलन करने में मदद करता है। यह आपके निवेश से जुड़े मुनाफा, ब्याज और कुल रिटर्न की सटीक जानकारी देता है।

उदाहरण से समझते हैं

सरल हिन्दी में SGB Gold Bond Calculator (मैन्युअल गणना विधि) सबसे पहले आपको तीन बातों की जानकारी होनी चाहिए:

1. निवेश की राशि (प्रति ग्राम या कुल राशि)

2. वर्तमान सोने का मूल्य (बाज़ार मूल्य)

3. कितने वर्ष बीत चुके हैं (निवेश की अवधि)

अब मूल्य वृद्धि से हुए मुनाफे की कैलकुलेट करते हैं

सूत्र: वर्तमान सोने का मूल्य – खरीद मूल्य = मूल्य वृद्धि से लाभ

उदाहरण:

खरीद मूल्य = ₹3,100 (प्रति ग्राम)

वर्तमान मूल्य = ₹7,200 (प्रति ग्राम) तो, ₹7,200 – ₹3,100 = ₹4,100 (प्रति ग्राम लाभ)

अब तक प्राप्त ब्याज की गणना करें

कुल लाभ = मूल्य वृद्धि से लाभ + ब्याज इस प्रकार, ₹4,100 (मूल्य वृद्धि) + ₹542.5 (ब्याज) = ₹4,642.5 कुल लाभ

कुछ इस प्रकार SGB Gold Bond Calculator कैलकुलेट करता है।

कौन कर सकता है निवेश?

भारत में निम्नलिखित व्यक्ति SGB में निवेश कर सकते हैं: भारतीय नागरिक (व्यक्तिगत रूप से या नाबालिग के नाम पर) हिंदू अविभाजित परिवार (HUF)ट्रस्ट्स चैरिटेबल संस्थाएं विश्वविद्यालय।

निवेश कैसे करें?

1. ऑनलाइन आवेदन: अपने बैंक की नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप से आवेदन करें। कुछ बैंकों जैसे SBI, HDFC, ICICI में यह सुविधा उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन पर भाभी कभी ₹50 प्रति ग्राम की छूट भी मिलती है।

2. फिजिकल फॉर्म से आवेदन: बैंक शाखा या डाकघर जाकर फॉर्म भरें।

3. डिमैट खाता से निवेश: Zerodha, Groww, Upstox आदि के माध्यम से भी निवेश संभव है।

SGB से जुड़ी कुछ बातें

न्यूनतम निवेश: 1 ग्राम अधिकतम सीमा (प्रति वित्तीय वर्ष): व्यक्ति / HUF: 4 किलोग्राम। ट्रस्ट / संस्था: 20 किलोग्राम, परिपक्वता: 8 वर्ष (5 वर्ष बाद आंशिक निकासी संभव) ब्याज दर: 2.5% प्रति वर्ष (हर छह माह में भुगतान) टैक्स लाभ: परिपक्वता पर पूंजीगत लाभ पूरी तरह टैक्स-फ्री होता है।

₹5000 से SGB में निवेश कैसे करें (उदाहरण):

सरकार ने इस तिमाही के लिए SGB की कीमत ₹6,000 प्रति ग्राम तय की है। ऑनलाइन छूट के बाद: ₹5,950 प्रति ग्राम ग्राम में खरीद: ₹5000 ÷ ₹5950 ≈ 0.8403 ग्राम, तो ₹5000 में आप लगभग 0.84 ग्राम गोल्ड बॉन्ड खरीदा जा सकता हैं।

SGB के इन निवेश में मुनाफा कैसे मिलेगा?

₹5000 पर 2.5% वार्षिक ब्याज = ₹125 प्रति वर्ष (लगभग)

8 वर्षों बाद आपको बाजार मूल्य के अनुसार भुगतान मिलेगा।यदि सोने की कीमत बढ़ी होती है, तो आपको अच्छा लाभ होगा।

सबसे अच्छी बात: परिपक्वता पर होने वाला लाभ पूरी तरह टैक्स-फ्री होगा।

डिस्क्लेमर

यह जानकारी केवल शैक्षणिक और सूचना उद्देश्य के लिए दी गई है। SGB Calculator से प्राप्त परिणाम केवल अनुमान हैं, वास्तविक लाभ अलग हो सकता है।निवेश करने से पहले कृपया आधिकारिक स्रोतों, बाजार स्थितियों और अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।लेखक/वेबसाइट निवेश में होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है — कोई भी निर्णय लेने से पहले पूर्ण जानकारी प्राप्त करें।

हमारे WhatsApp चैनल को सब्सक्राइब करें और Facebook पेज को लाइक करें ताकि आपको ऐसे उपयोगी लेख सबसे पहले मिलें।

Subscribe on WhatsApp

पोस्ट को अंत तक पढ़ने और हमारी वेबसाइट पर आने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

लाइक और Facebook Page और हमारे WhatsApp Group को ज्वाइन करें

यहां हमारे कुछ महेत्तोपूर्ण टूल्स उपलब्ध है जिसके मदद से आप अपने इन्वेस्टिंग का सफ़र को बेहतर बना सकते हैं।

सबसे पहले है Stoploss Calculator. दूसरा है Diversified Asset Allocation Calculator. तीसरा है Stock Portfolio Diversification Calculator. और चौथा Mutual Funds Quality Calculator. Option Price Calculator. और Intrinsic Value Calculator. ये टूल्स आपको एक बेहतर निवेशक और स्मार्ट ट्रेडर्स बनाने का दम रखता है।